Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Apr 2023 · 1 min read

प्यारे पिताजी के जन्म दिवस पर ...

परम आदरणीय और प्यारे पिताजी ,
जन्मदिन की आपको बहुत बहुत बधाई ।
आज के दिन फिर आपके दुलार को तरसा दिल ,
बेशुमार सुनहरी यादों ने ली अंगड़ाई ।
मगर क्या करें काल के आगे मजबूर हैं हम सब,
दुआ मगर फिर भी जुबान पर यह आई ।
आप जहां कहीं भी रहो प्रसन्न और संतुष्ट रहो,
आप खुशनसीब हो जो आपने उनके चरणों में ,
उच्च जगह पाई ।
महान आत्मा और महान व्यक्ति के रूप में ,
आपने प्रिय जनों क्या शत्रु के हृदय में भी जगह बनाई।
आपके आदर्शों और संस्कारों की राहों पर चले हम,
जो राह आपने हम बच्चों को दिखाई।
हमारे परम आदरणीय और प्यारे पूज्य पिता ,
आपको पुनः जन्म दिन की लाखों बार बधाई।

Loading...