Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Mar 2023 · 1 min read

*मै और प्रीतम नदी के किनारे*

मै और प्रीतम नदी के किनारे
************************

मैं और प्रीतम नदी के किनारे,
दूर खड़े एक दूसरे को निहारें।

रात घनेरी है हमें नींद न आये,
अंबर में देखें हम चांद-सितारे।

तन-मन मे बसी है सूरत प्यारी,
तस्वीर तुम्हारी दिल में उतारें।

उम्मीदें हैँ जिंदा हिम्मत न हारी,
बिगड़े हैँ भाग्य हम कैसे संवारे।

विरही मन मे अग्न बन जलाएँ,
फल फूलों से भरी खूब बहारें।

काटे न कटते दिन और रातें,
जिंदा है मधुर यादों के सहारे।

देखूँ उसे तो देखता ही जाऊँ,
आँखों के तारे महबूब दुलारे।

कुसुमित तनु तन भी मुरझाए,
प्रीतम प्यारा दर पर न पधारे।

पीर जुदाई तड़फाए मनसीरत,
व्यथित मन कोइ भी न विचारे।
************************
सुखविन्द्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैंथल)

Loading...