Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Mar 2023 · 1 min read

** दिल से हुए हम हलके हैँ **

** दिल से हुए हम हलके हैँ **
************************

जब से नैनों से आँसू झलके हैँ,
दिल से हुए हम तो हलके हैँ।

गम से भारी है मन लगता नहीं,
दिखती भीगी-भीगी पलकें है।

रंज के बादल बनते झड़ते रहे,
मोती बनकर धरा पर टपके है।

मौसम ए मिजाज़ बदला सा,
माला के बिखरे हुए मनकें हैँ।

नभ के पंछी पिंजरे में कैदी है,
दम गले मे आ कर अटके हैँ।

मन की बातें मन में मानसीरत,
मन ही मन में ख्वाब चहकें हैँ।
***********************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैंथल)

Loading...