Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Mar 2023 · 1 min read

मां सिद्धिदात्री

मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नवम दिवस, मां सिद्धिदात्री को नमन करें
करें प्रार्थना हम सब माता, सबके कार्य सिद्ध करें
अष्ट सिद्धि मां के चरणों में, नित सेवा में रहती है
पाते हैं सब भक्त सभी, मां सब भक्तों को देती है
मां सिद्ध करो मनोरथ सबके, सद कार्यों में हमें लगाओ
धन धान्य के भरो भंडारे, सबकी झोली भर जाओ
सब को नवरात्रि शुभ हो, हृदय सभी के बस जाओ
नव प्रकाश भरो इस जग में, सुख शांति सभी को दे जाओ
कर्म सिद्धि हो जाए सभी को, ऐसी कृपा बरसाओ
सुखी रहे सारी सृष्टि, ऐंसी जोत जलाओ
जय माता दी

सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...