Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Mar 2023 · 1 min read

*नैनों मे आंसुओं का सैलाब आ गया*

नैनों मे आंसुओं का सैलाब आ गया
******************************

तेरे बगैर् हम खुश हैँ इस कदर मगर,
नैनो में आँसुओं का सैलाब आ गया।

रुसवां हो कर भी हम आये थे मगर,
पर हमें याद दिल का हिसाब आ गया।

तेरे बिना कहीं भी तो नहीं धरी ड़गर,
सामने तेरा चेहरा बैनिकाब आ गया।

हमने तो बदल लिया है खुद का नगर,
वहाँ भी वही छोड़ा जनाब आ गया।

लब पर होता तेरा नाम मनसीरत मगर,
हम पर हमीं का थोड़ा दवाब आ गया।
******************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैंथल)

Loading...