Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Mar 2023 · 1 min read

#नेह

✍️

★ #नेह ★

अंखियाँ मेरी बावरी
ऐसा उपजाया नेह
न तो मन अपना रहा
न ही अपनी देह

मन मतवाला यूँ हुआ
लुटाया अपना चैन
देह दुविधा में धरी
छम – छम बरसे नैन

कथा अनोखी देह की
बरखा में सूखी जाए
नयना संग बंधी – बंधी
जाए जहाँ मन ले जाए

मैं मेरा मरघट गया
मिली जो पीपल छाँव
मैं तू दोनों इक हुए
इक दोनों का नाँव

मन अंखियाँ तन भीजते
भीजी सारी बात
मेह बरसा तेरे नेह का
बरसा सारी रात

बरसा सारी रात . . . . . !

#वेदप्रकाश लाम्बा
यमुनानगर (हरियाणा)
९४६६०-१७३१२

Loading...