Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Mar 2023 · 1 min read

* साधा जिसने जाति को, उसका बेड़ा पार【कुंडलिया】*

* साधा जिसने जाति को, उसका बेड़ा पार【कुंडलिया】*
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
साधा जिसने जाति को ,उसका बेड़ा पार
राजनीति में आजकल ,जाति सिर्फ आधार
जाति सिर्फ आधार , जाति से पार उतरिए
जातिवाद का जाप ,हर समय मुख से करिए
कहते रवि कविराय ,न मंत्री-पद में बाधा
नेता वह सिरमौर , जाति को जिसने साधा
—————————————————
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

Loading...