Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Mar 2023 · 1 min read

बहकी बहकी बातें करना

बहकी बहकी बातें करना अच्छा लगता है।
बेबाक किसी पे मरना ,अच्छा लगता है।

किसी से उम्मीद नहीं संभाले हम को,
बस पी कर बहकना,अच्छा लगता है।

बहुत दिनों बाद जो देखा,उस चेहरे को,
अब चांद से बातें करना,अच्छा लगता है।

दुनिया किसी सिम्त, हमें जीने नहीं देती
यूं ही घुट घुट कर मरना, अच्छा लगता है।

वफ़ा का बोझ ,कांधे पे लिये फिरते हैं
बेवफा को याद करना, अच्छा लगता है।
सुरिंदर कौर

Loading...