Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Mar 2023 · 1 min read

#संस्कृति

🕉

★ #संस्कृति ★

हे प्राणसखा ! वेदों में सामवेद
पेड़ों में पीपल तुम
श्वेतार्क महके गौरीसुत
पवन रुनझुन रुनझुन रुनझुन

पवन रुनझुन रुनझुन रुनझुन . . .

रथी तुम रथवान तुम
नित वंदन किया हूँ मैं
चलो, ले चलो जिधर
तुमरे रथ का पहिया हूँ मैं

पवन रुनझुन रुनझुन रुनझुन . . .

तुम ही जड तुम ही चेतन
ज्ञान-अमृत पिया हूँ मैं
तुम सुई तुम ही धागा रहे
ओढन-बिछावन सिया हूँ मैं

पवन रुनझुन रुनझुन रुनझुन . . .

तुम सूरज तुम ही चन्द्रमा
तुमने चाहा जिया हूँ मैं
न मैं अर्जुन न मैं वासदेव
तुलसी का दिया हूँ मैं

पवन रुनझुन रुनझुन रुनझुन . . .

तुम लेख तुम्हीं लेखक होते
जब-जब जन्म लिया हूँ मैं
तुम कर्ता कारण भी तुम ही
सबके भीतर हिया हूँ मैं

पवन रुनझुन रुनझुन रुनझुन . . .

तुमरी किरपा अनगिन धारा
तुमसे आ मिलता दरिया हूँ मैं
परमस्नेही प्रियजन प्रभु जी
नेहा चुगती चिरिया हूँ मैं

पवन रुनझुन रुनझुन रुनझुन . . . !

#वेदप्रकाश लाम्बा
यमुनानगर (हरियाणा)
९४६६०-१७३१२

Loading...