Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Mar 2023 · 1 min read

इश्क़ के समंदर में

इश्क़ के समंदर में सूरत देखकर
गोता नहीं लगाया जाता
इश्क़ में हारकर भी
किसी का दिल दुखाया नहीं जाता

इश्क़ में नाकाम हो भी जाओ तो
इश्क़ की तौहीन न करना
मिटा देना खुद को किसी पर
पर उफ़ न करना

इश्क़ जब परवान चढ़ता है
तो खुदा का दीदार करा देता है
मिटा देता है दूरियां मजहबों की
एक दूसरे पर मरने का ज़ज्बा जगा देता है

इश्क़ में किसी को न पाने का गम
दिल में ज़ज्ब कर लेना
उफ़ न करना , अपनी जिंदादिली से
इश्क़ को महफ़ूज कर लेना

Loading...