Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Mar 2023 · 1 min read

घंटा हिलाने वाली कौमें

सहराओं में बादल बरसाकर
फसलें नहीं उगाया करती हैं!
सितारों से आगे जाकर अपनी
बस्तियां नहीं बनाया करती हैं!!
तुम्हें मालूम भी है भगतसिंह ने
क्या कहा था फांसी के तख्ते से!
घंटा हिलाने वाली कौमें कभी
दुनिया नहीं हिलाया करती हैं!!
इंक़लाब! ज़िंदाबाद!!

Loading...