Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Mar 2023 · 1 min read

हमारी जिंदगी भरना, सदा माँ शुभ विचारों से (गीत)

हमारी जिंदगी भरना, सदा माँ शुभ विचारों से (गीत)
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
हमारी जिंदगी भरना, सदा माँ शुभ विचारों से
(1)
हमें दो वस्तुएँ जग में, भले कम या भले ज्यादा
हमें देना सदा निर्लोभ, जीवन शुभ सरल सादा
हमें साहस अमिट देना, न घबराएँ प्रहारों से
(2)
भँवर में फँस अगर जाएँ, उबरना हमको सिखलाना
हमें सागर से आ जाए, किनारे तैर कर जाना
डरें बरसात-गर्मी से, नहीं जाड़ों की मारों से
हमारी जिंदगी भरना, सदा माँ शुभ विचारों से
_____________________________________
रचयिता :रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उ.प्र)
मोबाइल 9997615451

Loading...