Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Mar 2023 · 1 min read

शीर्षक:फक्र

#विनम्र #श्रद्धाजंली #शहीद #दिवस

तीन युवा परिंदे उड़े तो आसमान रो पड़ा
वो हँस रहे थे मगर, हिन्दुस्तान रो पड़ा
फंदा भी चूम लिया,फूल की माला समझकर
ये सब किया तुमने, फिक्र हमारी मान कर
जिए तो देश के लिए,और मरे तो देश के लिए
इस महा विदाई पर देश का श्मशान रो पड़ा
फूल बिछाए गए जहाँ से, अर्थी का कारवां चल पड़ा
गर्दनों में फंदे ने भी किया होगा अभिषेक
ओजभरी कुर्बानी पर वो भी रो पड़ा होगा
हर देशवासी रोया तुम्हारे जाने पर
पर फक्र से सीना भी चौड़ा किया तुम्हारी कुर्वानी पर
उस माँ को नमन मेरा जिसने तुम्हे जन्म दिया
ऐसा बेटा जो मर कर भी नाम अमर कर गया
भगत, सुखदेव, राजगुरु दिलों में राज करोगे हमारे
२३ मार्च को अखिल भारत के वासी रो पड़े हमारे

Loading...