Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Mar 2023 · 1 min read

मुक्तक-

मुक्तक-
सुनाकर प्रीत की वंशी पिला दी भंग होली में।
जमाने का लगा बदला अचानक ढंग होली में।
बनाकर भेष सखियों-सा चला आया बना टोली,
शरारत कर गया कान्हा लगाकर रंग होली में।।
डाॅ.बिपिन पाण्डेय

Loading...