Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Mar 2023 · 1 min read

ग़ज़ल

सिर पर पल्लू डाले रखना।
सदा हुस्न पर ताले रखना।।1

नज़र रूप को लग जाएगी
घूंघट सदा निकाले रखना।।2

खूब लगाना फेयर लवली,
ये रुखसार न काले रखना।।3

घर में खाना अगर चाहते,
तो खुश साली साले रखना।।4

सुन्दर बीवी अगर मिले तो
उसके सँग रखवाले रखना।।5

दिखना जवाँ लगाना डाई
गेसू काले- काले रखना।।6

तारीफों में जीना हो तो,
आस पास दिलवाले रखना।।7
डाॅ बिपिन पाण्डेय

Loading...