Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Mar 2023 · 3 min read

जोगीरा

आप सभी को वसंतोत्सव पर्व होली की अनंत शुभकामनाएंँ
होली के रंग अपनों के सङ्ग…… बुरा न मानो होली है
_______________🙏🙏🙏🙏🙏___________________
(०१) प्रिय अनुज Prabuddh Kashyap Bodh जी

मग में मदिरा घोल कर, पान करें प्रबुद्ध।
घरनी बेलन लै चढ़ी, कहते जल यह शुद्ध।
कहते जल यह शुद्ध, गजब है महिमा न्यारी।
क्षमादान दो आज, रहूंगा सदा आभारी ।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर……….

(०२) प्रिय अनुज पंं.आशीष अविरल चतुर्वेदी ‘रसराज’ जी

होली के हुड़दंग में, सराबोर रसराज।
चिमटा बेलन से हुआ, घर में स्वागत आज।
घर में स्वागत आज, सोच में पड़े कन्हैया।
सिहर गया है गात, कर रहे तांता थैया।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर……………..

(०३) प्रिय अनुज अरविन्द त्रिवेदी जी

ताजमहल में ढूँढते, त्रिवेदी मुमताज।
मिले शरद सी सुन्दरी, खुद बनते ऋतुराज।
खुद बनते ऋतुराज, लगाते रंग अबीरा।
कहें किसे अरविन्द, वक्ष से रिसती पीड़ा।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर……………

(०४) पूज्य अग्रज श्री अनिल कुमार शुक्ल ‘अनिल’ जी

तिरछी नैनन से लखें, नित्य नवेली नार।
किन्तु भाभी से डरें, टपके केवल लार।
टपके केवल लार, जगत यह नहीं सुहाता।
साड़ी से है चीढ़, घांघरा इन्हें लुभाता।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर………क्षमा सहित 🙏

(०५) परम प्रिय मित्र Mahesh Bisoriya जी

सदा पड़ोसन पे रीझे, अपने भाई महेश।
कहते जो यह मिल गयी, छोड़ चलूंगा देश।
छोड़ चलूंगा देश, इसे मैं अरब खुमाऊँ।
नित नूतन पकवान, बनाऊँ इसे खिलाऊँ।।

(०६) आदरणीया दी मनोरमा जैन ‘पाखी’ जी

‘पाखी’ दी चिंतित लगें, ठनी सजन से रार।
कारण बलमा ताड़ते, घर बाहर पर नार।
घर बाहर पर नार, डोलते बने कन्हैया।
व्याकुल दीदी आज, बीगड़ गये इनके सैंया।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर……..क्षमा सहित 🙏

(०७) प्रिय मित्र Yogi Ramesh Kumar जी

खाकर गोली भंग की , बदल लिया है भेष।
बौराये से घुमते, योगी मित्र रमेश।
योगी मित्र रमेश, चित्र इनका बहुरंगा।
खा बेलन की मार, कहें सब चंगा- चंगा।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर…………. 😛🙏

(०८) प्रिय अनुज Kaviranjan Madhukar जी

कविरंजन कर जोड़ खड़े, डरा हो जैसे भूत।
घरनी बेलन लै चढ़ी, कहे ससुर के पूत।
कहे ससुर के पूत, वक्ष की खिड़की खोले।
देख कली कचनार, नित्य भँवरा बन डोले।।
जोगीरा सररर, जोगीरा सररर……………..😛🙏

(०९) प्रिय मित्र राहुल कुमार विद्यार्थी जी

राहुल जी विद्यार्थी, छोड़ चले घरबार।
भंग चढ़ाने पर हुआ, बेलन से सत्कार।
बेलन से सत्कार, पहन कर नाचे घांघरा।
देख रूप बिकराल, किये कल घर में भांगड़ा।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर…………………😃

(१०) परम प्रिय मित्र Akhilesh Soni जी

सुन्दरियों पर नित्य रचें, ग़ज़ल सुघर संदेश।
किन्तु पत्नी से डरें, मित्र प्रिय अखिलेश।
मित्र प्रिय अखिलेश, काटते घर में सब्जी।
भाभी जी खुशहाल, खेलतीं बैठी पब्जी।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर…………🙏🙏

(११) आदरणीय अग्रज L.N. Kosti जी

कोस्टी जी रचते सदा, गीत ग़ज़ल अरु छंद।
छंदों में भँवरा सदृश, ढूँढ रहे मकरंद।
ढूँढ रहे मकरंद, भाभी ने बात ये ताड़ा।
कान पकड़ तत्काल, आज है इन्हें लताड़ा।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर…………..🙏🙏

(१२) परम प्रिय मित्र मनोज कुमार श्रीवास्तव जी

भंग चढ़ा कर ढंग से, हुल्लड़ करें मनोज।
भाभी जी ने प्यार से, दिया इन्हें फिर डोज।
दिया इन्हें फिर डोज, हृदय में घाव है गहरा।
घर में भाई बंद , लगा घर बाहर पहरा।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर………………..♥️🌹

(१३) आद. दी अनुराधा पाण्डेय जी

अनुराधा दी आज तो, रंगी पिया के रंग।
किन्तु साजन सुन्न है, पी कर आये भंग।
पी कर आये भंग, हुआ फिर गजब बखेड़ा।
बेलन से फिर आज, बनाया इनका पेड़ा।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर………….🙏क्षमा सहित

(१४) परम आदरणीय अग्रज श्री मनोज द्विवेदी जी

अग्रज वर्य मनोज जी, रचते सुंदर छंद।
किन्तु इसका सुत्र यहीं, नित्य चढायें भंग।
नित्य चढ़ायें भंग, यहीं से संबल मिलता।
गीत ग़ज़ल या छंद, सदा फिर इनका खिलता।।
जोगीरा सररर जोगीरा सररर………..🙏🙏 क्षमा सहित

✍️ संजीव शुक्ल ‘सचिन’

Language: Hindi
1 Like · 513 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all

You may also like these posts

*भोजन की स्वच्छ रसोई हो, भोजन शुचि हाथों से आए (राधेश्यामी छ
*भोजन की स्वच्छ रसोई हो, भोजन शुचि हाथों से आए (राधेश्यामी छ
Ravi Prakash
#विशेष_दोहा-
#विशेष_दोहा-
*प्रणय प्रभात*
सेहत अच्छी हो सदा , खाओ केला मिल्क ।
सेहत अच्छी हो सदा , खाओ केला मिल्क ।
Neelofar Khan
शब-ए-सुखन भी ज़रूरी है,
शब-ए-सुखन भी ज़रूरी है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
"बचपन जिन्दाबाद"
Dr. Kishan tandon kranti
गजानन तुमको करूॅं नमन
गजानन तुमको करूॅं नमन
श्रीकृष्ण शुक्ल
फागुन आया झूमकर, लगा सताने काम।
फागुन आया झूमकर, लगा सताने काम।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
* मेरी प्यारी माँ*
* मेरी प्यारी माँ*
Vaishaligoel
** मुक्तक **
** मुक्तक **
surenderpal vaidya
फ्रेम  .....
फ्रेम .....
sushil sarna
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
एक चुप्पी
एक चुप्पी
Lalni Bhardwaj
इन दरकती रेत की दीवारों से,
इन दरकती रेत की दीवारों से,
श्याम सांवरा
*मन अयोध्या हो गया*
*मन अयोध्या हो गया*
ABHA PANDEY
जीवन निर्झरणी
जीवन निर्झरणी
Jai Prakash Srivastav
मिट्टी
मिट्टी
DR ARUN KUMAR SHASTRI
ऊपर बने रिश्ते
ऊपर बने रिश्ते
विजय कुमार अग्रवाल
युद्ध
युद्ध
विशाल शुक्ल
कहाँ हो?
कहाँ हो?
Rambali Mishra
एक अलग ही खुशी थी
एक अलग ही खुशी थी
Ankita Patel
जिंदगी जियो
जिंदगी जियो
Deepali Kalra
हाइकु - डी के निवातिया
हाइकु - डी के निवातिया
डी. के. निवातिया
देखभाल
देखभाल
Heera S
अपने दिल से
अपने दिल से
Dr fauzia Naseem shad
बदलते ज़माने में अपनी फितरत को इतना भी मत बदल,
बदलते ज़माने में अपनी फितरत को इतना भी मत बदल,
manjula chauhan
🙏 गुरु चरणों की धूल 🙏
🙏 गुरु चरणों की धूल 🙏
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
जीवन का नया पन्ना
जीवन का नया पन्ना
Saraswati Bajpai
सौंदर्य
सौंदर्य
OM PRAKASH MEENA
गुलों को प्यार के रंगों में ढाल भेजा है
गुलों को प्यार के रंगों में ढाल भेजा है
Neeraj Naveed
प्रेम, अनंत है
प्रेम, अनंत है
हिमांशु Kulshrestha
Loading...