Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Feb 2023 · 1 min read

शिकायत

ज़रा कह दो उन्हें जाकर जो ख़्वाबों में सताते हैं।
भुलाना उनको नामुमकिन जो सांसों में समाते हैं।।
कसम दी थीं उन्होंने की नहीं आयेंगे उनके घर।
जगाकर हमको रातों में वो हमसे बात करते हैं।।
खता तेरी थी ना मेरी थी किस्मत का तकाज़ा था।
तेरी अजमत ही करते हैं शिकायत भूल जाते हैं।।
ज़माने भर की जिल्लत को दिल में कैद रक्खें हैं।
कोई शिकवा नहीं तुझसे तुझे ही याद करते हैं।।
खता क्या है मेरी हमदम आकर के बताती जा।
झुका सिर जब इबादत में मुकाविल तुझको पाते हैं।।
जरा कह दो उन्हे जाकर जो ख्वाबों में सताते हैं।
उमेश मेहरा
गाडरवारा ( एम पी)
9479611151

Loading...