Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Feb 2023 · 1 min read

चंद्रशेखर

चन्द्र शेखर नाम जिनका भारती के बाल थे
देशहित में ही सदा वो चलते अपनी चाल थे

उम्र थी छोटी बहुत लेकिन रगों में जोश था
भारती के दुश्मनों का बन गये वो काल थे

वीर हिंदुस्तानियों से प्यार था उनको बहुत
दुर्दशा को देख उनकी वो नहीं खुशहाल थे

पत्थरों से ईंट का उत्तर दिया अरि को सदा
छोड़ते उनको नहीं थे ,खींच लेते खाल थे

जो भी मन में ठान लेते करते थे उसको जरूर
कहने भर को ही नहीं वो बस बजाते गाल थे

दुश्मनों के हाथ मरना चाहते थे वो नहीं
मारकर गोली स्वयं को सो गए वो लाल थे

सिद्ध मरकर के किया आजाद था आजाद हूं

उसने ऊंचा कर दिया माँ भारती का भाल था

27-02-2023
डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...