Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Feb 2023 · 1 min read

अच्छे दिन

कौन कहता
इस देश में
वे अच्छे दिन
नहीं आए
जिनका कि
हमसे वादा था
वे सच्चे दिन
नहीं आए…
(१)
अच्छे दिन
आए तो हैं ही
सच्चे दिन
आए तो हैं ही
धूर्तों के
मक्कारों के
ठगों के
बटमारों के…
(२)
अच्छे दिन
आए तो हैं ही
सच्चे दिन
आए तो हैं ही
सेठों के
ज़रदारों के
हरामखोरों के
गद्दारों के…
(३)
अच्छे दिन
आए तो हैं ही
सच्चे दिन
आए तो हैं ही
लेखकों के
पत्रकारों के
सारे दरबारी
फनकारों के…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#इंकलाबी #फनकार #भंडाफोड़
#गीत #सियासत #जनवादी #पिछड़ा
#बहुजन #दलित #बागी #lyricist
#lyrics #bollywood #rebel

Loading...