Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Feb 2023 · 1 min read

एकाकी (कुंडलिया)

एकाकी (कुंडलिया)

एकाकी आया मनुज , एकाकी प्रस्थान
आया है किस लोक से ,अगला पथ अनजान
अगला पथ अनजान ,धरा पर खेला – खाया
यहीं मिले सौ मित्र , बंधु – बांधव को पाया
कहते रवि कविराय ,रंग रहते कब बाकी
अंतकाल जब क्रूर, आदमी फिर एकाकी
■■■■■■■■■■■■■■■■■■
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश )
मोबाइल 99976 15451

Loading...