Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Feb 2023 · 1 min read

मौसम नहीं बदलते हैं मन बदलना पड़ता है

मौसम नहीं बदलते हैं
मन बदलना पड़ता है

रास्ते नहीं चलते कभी
हमें ही चलना पड़ता है

आसानी से यहां कुछ
हासिल नहीं होता है

अपने सपनों खातिर
हमें मचलना पड़ता है

रोशनी लाने खातिर ..
रातो से लड़ना पड़ता है

मुकाम पाने को कभी
पैदल चलना पड़ता है

वीर शिवा के वंशज है
हार कर क्यों बैठ जाएं

अगर कभी हार जाओ
फिर से लडना पड़ता है

अगर तुम चाहते हो
आसमानों में उड़ना

हालातों का पिंजरे को
तोड़ निकलना पड़ता है

भक्ति की परीक्षा हो तो
अग्नि में चलना पड़ता है

सोने सा आदर पाना है
अग्नि में जलना पड़ता है

✍कवि दीपक सरल

Loading...