Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Feb 2023 · 1 min read

*फागुन महीने का मधुर, उपहार है होली (मुक्तक)*

फागुन महीने का मधुर, उपहार है होली (मुक्तक)
➖➖➖➖➖➖➖➖
प्रेममय इस सृष्टि का, आधार है होली
वातावरण में बस रहा, प्यार है होली
घोलकर मधु आ गया है, श्वास में मौसम
माह फागुन का मधुर, उपहार है होली
————————
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...