Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Feb 2023 · 1 min read

मुद्दत हुई कोई मुलाकात नहीं

**मुद्दत हुई कोई मुलाक़ात नहीं**
***************************

मुद्दत हुई कोई मुलाकात नहीं,
बांहें खुली दिल को हवालात नहीं|

आघात से तन-मन सुन्नपात हुआ,
तन में कहीं कोई पक्षाघात नहीं|

हमसे खता क्या तू बता यार जरा,
तेरी लड़ाई पर बिना बात नहीं|

हर पल हुई मुश्किल कटे रात नहीं,
रजनी ढली कब से सुप्रभात नहीं|

कोशिश बहुत की हैं नहीं पार हुई,
दिखती हमें कोई शुरूआत नहीं|

पर दूर मनसीरत यहां पास नहीं,
दिल है दुखी उनको मर्माघात नहीं|
***************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...