Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Feb 2023 · 1 min read

■ आज की ग़ज़ल

#ग़ज़ल
■ रह गई ठहर कर…।।
(प्रभात प्रणय)
कि
★ मिलता अवसर, बनते अफ़सर।
आज भटकते हैं जो दर-दर।।

★ बिछा दिए, क़दमों में कांटे।
कहा वक़्त ने, और सफ़र कर।।

★ वक़्त के घोड़े, जम कर दौड़े।
एक घड़ी, रह गई ठहर कर।।

★ सांसो का सच, जान गया जो।
भला जिएगा, क्यूं डर-डर कर?

★ सारी दुनिया, बसा ज़हन में।
तू भी तो, इक दिल में घर कर।।

★ इनको भी, मंज़िल मिल जाती।
रहज़न अगर, ना बनता रहबर।।

★ मुट्ठी बांध, सिकन्दर आया।
आख़िर रह गए, हाथ पसर कर।।

Loading...