Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Feb 2023 · 1 min read

फांसी के तख्ते से

कुफ़्र कर रहे हम
इसलिए कि
जी सके यह देश
सूली चढ़ रहे हम
इसलिए कि
जी सके यह देश…
(१)
जीने की चाहत
होने पर भी
सपनों की आहट
होने पर भी
बेमौत मर रहे
हम इसलिए कि
जी सके
यह देश…
(२)
ज़िंदगी की
महरूमी को
आशिकी की
मजबूरी को
हंसके सह रहे
हम इसलिए कि
जी सके
यह देश…
(३)
बेखुदी की
महफिलों में
लम्हा-लम्हा
मुश्किलों में
ऐसे बढ़ रहे
हम इसलिए कि
जी सके
यह देश…
(४)
जालिमों से
जाहिलों से
मानवता के
कातिलों से
खुलके लड़ रहे
हम इसलिए कि
जी सके
यह देश…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#इंकलाबी #फनकार #भंडाफोड़ #song
#इंकलाब #हल्ला_बोल #गीत #बगावत
#सियासत #जनवादी #विद्रोह #lyricist
#protest #revolt #bollywood
#भगतसिंह #फांसी #आखिरी #बयान
#BhagatSingh #Rebel #Romantic

Loading...