Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Feb 2023 · 1 min read

एक काफ़िर की दुआ

एक काफ़िर की दुआ
कबूल कर,ऐ ख़ुदा
तू रहीमो-करीम है
बख़्श दे सबकी खता…
(१)
हर बीमार शख़्स की
सेहत दुरुस्त कर
हर कमज़ोर शख़्स को
तौफ़ीक़ कर अदा…
(२)
महरूमों का हाल
देखा नहीं जाता
सुनी नहीं जाती
मजलूमों की सदा…
(३)
अपनी खुदगर्ज़ी में
बिल्कुल अंधे होकर
अब तक हमने की है
तेरी कुदरत से दगा…
‌ (४)
माना कि हम लोग
लायक़ नहीं इसके
फ़िर भी कायम रहे
हमसे तेरी वफ़ा…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#फनकार #गीत #humanity
#love #life #bollywood
#prayer #मानवता #फकीर
#गीतकार #कवि #lyricist

Loading...