Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Feb 2023 · 1 min read

होके रहेगा इंक़लाब

कह दो कि वे तैयार रहें
आख़िरी अंज़ाम के लिए
तिनके हैं सब मामूली-से
वक़्त के तूफ़ान के लिए
(१)
यहां बह रहे जो आजकल
आंखों से हमारे अवाम की
ये आंसू नहीं, चिंगारी हैं
ज़ुल्मत के निज़ाम के लिए…
(२)
मेरी शायरी को इस क़दर
हल्के में लेना ठीक नहीं
यह जंग का ऐलान है
मग़रूर हुक़्काम के लिए…
(३)
आसमानी किताबें तो
फरिश्तों के लिए होती हैं
मैं ख़ोज रहा हूं ज़मीनी
किताबें इंसान के लिए…
(४)
उनकी करतूतें देखो
और उनकी बकवास सुनो
वे जाहिल बने हुए हैं बस
किसी बियाबान के लिए…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#बगावत #इंकलाब #हल्ला_बोल
#क्रांति #विद्रोह #कवि #शायर #lyrics
#सियासत #विपक्ष #politics #rebel
#इंकलाबी #फनकार #भंडाफोड़ #हक
#गीत #जनवादी #lyricist #bollywood

Loading...