Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Feb 2023 · 1 min read

तानाशाहों का हश्र

बादशाहों का क्या हुआ
शहंशाहों का क्या हुआ
पता करो तुम दुनिया के
तानाशाहों का क्या हुआ…
(१)
सिकंदर कहां गया
नीरो कहां गया
चंगेज कहां गया
हलाकु कहां गया
सुल्तानों का क्या हुआ
नवाबों का क्या हुआ
याद करो तुम दुनिया के
तानाशाहों का क्या हुआ…
(२)
महमूद कहां गया
तैमूर कहां गया
गोरी कहां गया
खिलजी कहां गया
सम्राटों का क्या हुआ
राजाओं का क्या हुआ
याद करो तुम दुनिया के
तानाशाहों का क्या हुआ…
(३)
बाबर कहां गया
औरंगजेब कहां गया
नादिर कहां गया
अब्दाली कहां गया
जमींदारों का क्या हुआ
सामंतों का क्या हुआ
याद करो तुम दुनिया के
तानाशाहों का क्या हुआ…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#life #philosophy #इंकलाबी
#फनकार #भंडाफोड़ #इंकलाब
#हल्ला_बोल #गीत #बगावत #सियासत
#Lyricist #lyrics #bollywood
#dictatorship #war #riots

Loading...