Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Feb 2023 · 1 min read

प्रभु का नाम जप ले बंदे

कर ले इस जीवन का सदुपयोग,
ये बार बार न तुझे मिल पाएगा।
अच्छे कर्म करेगा इस जीवन में,
अच्छे फल दूजे जीवन में पाएगा।

दोनो हाथ से कर ले तू दान अब,
फिर समय तुझे न मिल पायेगा।
जो तूने कमाई है धन व दौलत,
मरने के बाद यही रह जायेगा।।

प्रभु का नाम जप ले तू बंदे,
तभी तू जीवन में चैन पायेगा।
हरि का नाम भजने में ही,
हमेशा ही तू सुख को पायेगा।।

सारी दौलत तो न जा पायेगी
पर कुछ तो साथ ले जायेगा।
ध्यान से सुन ले तू मेरे प्यारे,
पाप पुण्य तो साथ ले जायेगा।।

जिस बंधन में बंधा है तू यहां,
मरने के बाद सब टूट जायेगे।
अकेला ही तू यहां से जायेगा,
बाकी सभी यही रह जायेगा।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...