Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Feb 2023 · 1 min read

दीवाना हूं मैं

दुनिया के उसूलों से
बेगाना हूं मैं
हां, पत्थर मारो मुझे
दीवाना हूं मैं…
(१)
मेरे लिए तो कुफ्र है
ख़ामोश रहना
लबालब भरा हुआ
पैमाना हूं मैं…
(२)
छिन नहीं सकता है
कोई मेरे ख़्वाब
कुछ नर्गिसी आंखों का
मस्ताना हूं मैं…
(३)
किताबों के बीच ही
बीती है ज़िंदगी
इल्म की शमा का एक
परवाना हूं मैं…
(४)
खौफ किसे कहते हैं
लालच कौन बला
दरबारी तहज़ीब से
अंजाना हूं मैं…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#हल्ला_बोल #बेनकाब #पर्दाफाश
#पोल_खोल #भंडाफोड़ #सियासत
#राजनीति #शायर #कवि #विद्रोही
#इंकलाबी #बागी #जनवादी #सच
#political #poetry #rebel #Lyricist
#फनकार #गीत #bollywood #गीतकार

Loading...