Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Feb 2023 · 1 min read

तुमने देखा ही नहीं

तुमने देखा ही नहीं मेरी आंख की उदासी को।
नैन छलकते तो देखे,न देखा रूह प्यासी को।

कितनी रातें मैं जागी,कितनी रातें न सोयी मै
कभी न तू जान सका,तुम बिन कितना रोयी मैं।

दिल के दर्द न समझा तू, मैं भी रह गई मौन
था तू मीत मेरे मन का,तुम बिन समझे कौन।

छोड़ के जब जाना ही था,काहे रखी तूने प्रीत
बेवफाई करना तो , इश्क की नहीं है रीत।

सुरिंदर कौर

Loading...