Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Feb 2023 · 1 min read

घर बुलाने का तो बहाना था

**घर बुलाने का तो बहाना ना**
*************************

घर बुलाने का त़ो बहाना था,
राज दिल का तुम्हें बताना था||

भूल जाए गम जो मिले उन से,
नींद गहरी मे ही सुलाना था|

जिंदगी में कब दम निकल जाए,
साथ अक्सर सच्चा निभाना था|

आप का दोस्ताना निराला दर,
पर सफर प्यारा सा सुहाना था|

बात ही बातों में बता दी व्यथा,
प्यार झूठा – मूठा जताना था|

हैं लहू के लथ-पथ कहानी हर,
जो सुना हिस्सा वो पुराना था|

गम भरा अफसाना हमारा पर,
गीत गाया वो जो सुनाना था|

आंख का अश्रु नमकीन मनसीरत,
याद आया गुजरा जमाना था|
*************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...