Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Feb 2023 · 1 min read

हो देवों के देव तुम, नहीं आदि-अवसान।

हो देवों के देव तुम, नहीं आदि-अवसान।
करो कृपा निज भक्त पर, आशुतोष भगवान।।

सार तुम्हीं संसार के, करुणा के अवतार।
मन को निर्मल शुद्ध कर, हरते सभी विकार।।

© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद

Loading...