Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Feb 2023 · 1 min read

अनुभव के आधार पर, पहले थी पहचान

अनुभव के आधार पर, पहले थी पहचान
आज आय को देखकर, मिलता है सम्मान
मिलता है सम्मान , हुई दुनिया मायावी
नहीं देखते आयु,आज दौलत है हावी
कहे ‘अर्चना’ बात, पूजते हैं सब वैभव
एकाकी का दर्द, झेलता रहता अनुभव

17-02-2023
डॉअर्चना गुप्ता

Loading...