Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Feb 2023 · 1 min read

*आया फागुन लग रही, धरती माया-लोक (कुंडलिया)*

आया फागुन लग रही, धरती माया-लोक (कुंडलिया)
➖➖➖➖➖➖➖➖
आया फागुन लग रही, धरती माया-लोक
नर्तन करती सृष्टि है, मन पर कहीं न रोक
मन पर कहीं न रोक,देह में थिरकन छाई
आह्लादित हर पेड़, फूल-पत्ती मुस्काई
कहते रवि कविराय, गीत चिड़िया ने गाया
भ्रमर दौड़ता मस्त, माह फागुन है आया
_________________________
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...