Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Feb 2023 · 1 min read

वर दें हे मॉं शारदा, आए सच्चा ज्ञान (कुंडलिया)

वर दें हे मॉं शारदा, आए सच्चा ज्ञान (कुंडलिया)
___________________________________
वर दें हे मॉं शारदा, आए सच्चा ज्ञान
जिएँ सदा जीवन लिए ,सात्विक शुभ्र महान
सात्विक शुभ्र महान ,उच्च मूल्यों को गाएँ
कभी न मन में पाप ,लोभ किंचित भी छाएँ
कहते रवि कविराय , पारदर्शी मन कर दें
भीतर – बाहर एक , जिंदगी हो माँ वर दें
——————————————————–
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

Loading...