Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Feb 2023 · 1 min read

जगदम्ब शिवा

जय भवानी जगदम्ब शिवा —
जय भवानी जगदम्ब शिवा
भारत की स्वतंत्रता का ओज युवा
माँ भारती कि अभिलाषा का मान शिवा।।
शिवा बीर धीर रण का रणबीर
माँ भारती के आशाओं का युग पुरुषार्थ शिवा।।
साहस शक्ति शत्रु की मिटती हस्ती
का शौर्य पराक्रम स्वाभिमान शिवा।।
महिमा गरिमा शक्ति का लौह
युग चेतना जागृति का जीवन्त शिवा।।
युद्ध नीति राजनीति का नवयुग सत्कार शिवा क्रुरता के कुटिल दानव का अन्त आक्रमण प्रहार शिवा।।
जन्म जीवन उद्देश्य लक्ष्य मातृ भूमि
सेवा का निर्मल निर्झर निर्विकार शिवा।।
शिवा सत्य का सारथी दमन दंश
को भेदन करता औकात बताता
शत्रु का मर्दन मान शिवा।।
कलुषित धर्म आक्रांता का काल शिवा
अफ़ज़ल अभिमान को खंड खंड
करता भारत बैभव बीरता का अविस्मरणीय आघात शिवा।।
शुभरम्भ आरम्भ युद्ध का स्वतंत्रता
नायक अखिल ब्रह्मांड शिवा।।
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश

Loading...