Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Feb 2023 · 1 min read

वक्त रहते सम्हल जाओ ।

चलो अब खड़ा हो लो अपने कदमों पर,
पापा के सहारे तो सब खड़ा होते हैं।
कब तक लोगे उनका सहारा ,
वो भी अब सहारा चाहते है ।

इस कदर सहारा बनो उनका की,
बुढ़ापे में झुकने की नौबत ना आए ।
खड़ा हो लो अपने कदमों पर ,
इस कदर की दूसरे के ओर मुरने की नौबत ना आए ।

बन ना सके तुम तलवार तो ,
एक मजबूत ढाल बनना ।
बढ़ा सके ना अगर साम्राज्य तुम तो,
बचा के रखना अपना राज्य तुम।

चलो खड़ा हो लो अपने कदमों पर ,
पापा के सहारे तो सब खड़ा होते हैं ।
जला लो चिंगारी अपने संकल्पों में,
अंधेरे को उज्ज्वल बना लो तुम।

By:-निशांत प्रखर
पोखड़ा,खगड़िया

Loading...