Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Feb 2023 · 1 min read

फूल तुम्हें क्या भेंट करूँ

फूल तुम्हें क्या मैं भेंट करूँ
*********************

फूल तुम्हें क्या मैं भेंट करूं,
खुद ही फूल गुलाब हो तुम|

मल्लिका या फिर परी कहूं,
लावण्य लाज़वाब हो तुम|

हर यौवन फीका पड़ जाए,
सुंदर हसीं शवाब हो तुम|

खुली आंखों से देखता रहूं,
सुंदर सरस ख्वाब हो तुम|

बेहिसाब उलझनों से भरी,
उलझा सा हिसाब हो तुम|

नभ में न जाने तारे कितने,
उगता आफताब हो तुम|

तू ही वैलेनटाइन मनसीरत,
उपहार माहताब हो तुम|
**********************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...