Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Feb 2023 · 1 min read

वेलेंटाइन डे स्वीकार नहीं

जिस प्रेम की मिले निशानी
हमें गटर और नालो में
जिसका प्रेम छलकता हो
केवल जिस्मानी जालो में
वो प्रेम हमें स्वीकार नही
ये वेलेंटाइन डे स्वीकार नहीं

बेशक प्रेम करो तुम लेकिन
जिश्मों का व्यापार नही
जिसमे बिकती निजी आबरु
वो खोलो बाजार नही
झूठा इश्क़ जानो अरिदल सम
सच्चे से इंकार नही
ये वेलेंटाइन डे स्वीकार नहीं

क्या इतनी जल्दी भूल गए तुम
उन आतंकी स्यालों को?
क्या इतनी जल्दी भूल गए तुम
भारत माँ के लालों को
जिसे नही है प्रेम राष्ट्र से
उस द्रोही से प्यार नहीं
ये वेलेंटाइन डे स्वीकार नहीं

झूठे प्रेम जगत से अच्छा
मात पिता का करलो पूजन
दो स्वेत सुमन श्रद्धा से लेकर
वीरों को करदो अर्पन
राष्ट्र प्रेमी युवा वीर से
है मेरा प्रतिकार नही
ये वेलेंटाइन डे स्वीकार नही

– पर्वत सिंह राजपूत(अधिराज)

Loading...