Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Feb 2023 · 1 min read

प्यार के लिए संघर्ष

बस प्यार-प्यार
करते हैं दिल
ठंडी आहें
भरते हैं दिल…
(१)
यार के लिए
जूझे बिना ही
हार से क्यों
डरते हैं दिल…
(२)
जीने के
मौसम में भी
कायर की तरह
मरते हैं दिल…
(३)
मूर्दा रस्मों की
क़ब्र में
धीरे-धीरे
सड़ते हैं दिल…
(४)
जैसे यह कोई
पाप हो
मारे लाज के
गड़ते हैं दिल…
(५)
क़बीलाई
व्यवस्था से नहीं
जज़्बात से
लड़ते हैं दिल…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#ValentinesDay #वेलेंटाइन_डे
#शायरी #इश्क़ #प्रेम #मुहब्बत
#विद्रोह #क्रांति #इंकलाब #संघर्ष
#बगावत #love #youths #सच
#Rebel #नौजवान #युवा #हक
#lyricist #bollywood #lyrics
#गीतकार #कवि #शायर #लेखक

Loading...