Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Feb 2023 · 1 min read

*कुछ रंग लगाओ जी, हमारे घर भी आओ जी (गीत)*

कुछ रंग लगाओ जी, हमारे घर भी आओ जी (गीत)
_______________________
कुछ रंग लगाओ जी, हमारे घर भी आओ जी
1
जब घर में आओ तो, भरी पिचकारी को लाना
कुछ नीला कुछ पीला, गाल दोनों कर-कर जाना
रंगो के बाद प्रिये, बैठकर गुजिया खाओ जी
कुछ रंग लगाओ जी, हमारे घर भी आओ जी
2
जब गुजिया खाओ तो, लगी कैसी यह बतलाना
गुजिया में भॉंग पड़ी ,हॅंसो तो हॅंसते ही जाना
कुछ हम बोलें तुमसे, और कुछ तुम बतिआओ जी
कुछ रंग लगाओ जी, हमारे घर भी आओ जी
————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...