Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Feb 2023 · 1 min read

भारत का संविधान

हर सवाल का ज़वाब है
यह जो एक किताब है
संविधान हमारी क़ौम के
रहबरों का ख़्वाब है…
(१)
झूठे हवालों से भरे हुए
कोरे मिसालों से भरे हुए
कानूनों का पुलिंदा नहीं
इंसाफ़ की आवाज़ है…
(२)
जिसने सदियों के निज़ाम को
चंद लम्हों में बदल दिया
वह दुनिया का सबसे बड़ा
जम्हूरी इंकलाब है…
(३)
जनता से सरकार तक
अदालत से बाजार तक
कैसे चलेगा अपना देश
इसमें पूरा हिसाब है…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#फनकार #बुद्धिजीवी #नौजवान
#गीत #कलाकार #सियासत #गीतकार #Constitution #lyricist #शायर
#leadership #democracy #आईन
#अधिकार #कर्तव्य #मानवाधिकार
#संविधान #मिशनरी #जनवादी #कवि

Loading...