Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Feb 2023 · 1 min read

हैरान हूं मैं आपको ख्वाब में देख कर

हैरान हूं मैं आपको ख्वाब में देखकर
******************************

हैरान हूं मैं आपको ख्वाब में देख कर,
खुद के प्रश्नों के मैं जवाब में देख कर|

हर पल मर रहे हम जीने की आस में,
मौत को भी जिंदा हिसाब में देख कर|

जो थे मगन उड़ रहे खुले नील गगन में,
आजाद परिंदों को दवाब में देख कर|

हर रोज कर रहे परेशां हैवान बन कर,
इंसानियत के झूठे नकाब में देख कर|

खुशियों भरे पल हैं लाजवाब मनसीरत,
खुशनुमा सा हालात खराब में देख कर|
*****************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...