Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Feb 2023 · 1 min read

*प्यार का मतलब नहीं बस प्यार है(हिंदी गजल/ गीतिका)*

प्यार का मतलब नहीं बस प्यार है(हिंदी गजल/ गीतिका)
—————————————-
1
प्यार का मतलब नहीं बस प्यार है
प्यार का भी एक कारोबार है
2
आ गया मौसम दुकानी प्यार का
चाकलेटों से पटा बाजार है
3
सिर्फ दिल की गुद‌गुदी काफी नहीं
प्यार का महँगा हुआ इजहार है
4
प्यार कितना आजकल किससे किसे
यह लिफाफे का बताता भार है
5
मिट सकेगा क्या रिवाज दहेज का
दे रही उपहार जब सरकार है
——————————
इजहार = प्रकट करना
——————————-
रचयिताः रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मो. 9997615451

Loading...