Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Feb 2023 · 1 min read

पैसे का खेल

हाय पैसा
हाय पैसा
क्या-क्या दिन
दिखाए पैसा
हाय पैसा…
(१)
पैसा कोई
नहीं खाता
लेकिन सबको
खाए पैसा
हाय पैसा…
(२)
पुलिस-मीडिया
लीडर-प्लीडर
सबको कितना
गिराए पैसा
हाय पैसा…
(३)
राम जाने
बेवकूफों को
आख़िर इतना
क्यों भाए पैसा
हाय पैसा…
(४)
खाली हाथ
जाना सबको
किसी के साथ
न जाए पैसा
हाय पैसा…
(५)
क़ातिल से
लूटेरा तक
क्या-क्या हमें
बनाए पैसा
हाय पैसा…
(६)
बेटियों और
बहनों को
कोठे पर
नचाए पैसा
हाय पैसा…
(७)
नन्हे-मुन्ने
बच्चों से
दर-दर भीख
मंगाए पैसा
हाय पैसा…
(८)
धरती का
भगवान वही
जो मेहनत से
कमाए पैसा
हाय पैसा…
(९)
सरकार चाहे
किसी की बने
लेकिन देश
चलाए पैसा
हाय पैसा…
(१०)
उसी का जीवन
सार्थक है
जो नेकी में
लगाए पैसा
हाय पैसा…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#गीत #सियासत #leadership
#जातिवाद #riots #गायक #कवि
#Opposition #politics #bollywood
#paisa #celibrity #media #rich
#पूंजिपति #सेठ #कमीशन #घूस
#भ्रष्टाचार #पैसानामा #अपराध

Loading...