Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Feb 2023 · 1 min read

ताटंक छंद

🦚
ताटंक‌ छंद
*********
भेदभाव की परिपाटी ने, बाँट दिया है लोगों को ।
ऊँच-नीच ने बहुत उगाया, लोगों के मन रोगों को ।।
तेरा-मेरा भाव त्याग कर, हम का भाव जगाना है ।
देशभक्ति का बहुत अनूठा, अपने पास खजाना है ।।
*
राधे…राधे…!
🌹
महेश जैन ‘ज्योति’,
मथुरा ।
***
🌻🌻🌻

Loading...