Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Feb 2023 · 1 min read

*मशहूर लोग( कुंडलिया )*

मशहूर लोग( कुंडलिया )
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
मरघट तक पहुँचा रहे , केवल रिश्तेदार
कहाँ प्रशंसक पूछते , कैसे हैं बीमार
कैसे हैं बीमार , रोज मर – मर कर जीते
कहने को मशहूर , किंतु भीतर से रीते
कहते रवि कविराय,न हो अपनों से खटपट
संबंधी बस चार , देख लो जाते मरघट
—————————————————
रचयिता : रवि प्रकाश , बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश )
मोबाइल 999761 5451

Loading...