Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Feb 2023 · 1 min read

■ अचूक नुस्खा...

#हंड्रेड_परसेंट_गारंटी
■ बेरोज़गारी का अंत “तुरंत”
【प्रणय प्रभात】
देश की सबसे बड़ी समस्या “बेरोज़गारी” का अंत तुरंत हो सकता है। वो भी एक झटके में हंड्रेड परसेंट। अचूक नुस्खा मैं बताता हूँ। चमत्कार आप और आपकी सरकार ही नहीं पूरा संसार देखेगा और आप देखते ही देखते “विश्वगुरु” हो जाएंगे। वो भी आपके अपने चिर-परिचित तौर-तरीक़ों से। जिनका पेटेंट आपने पहले से करा रखा है।
करना बस इतना सा है कि ”बे-रोज़गार” का “बे” हटा कर वहां “बा” फिट कर दें। सब “बा-रोज़गार” हो जाएंगे और बेरोज़गारी जैसा शब्द वैसे ही ख़त्म हो जाएगा जैसे “ग़रीबों” को मिटा देने से ग़रीबी मिटती है। वैसे भी “बे” जैसे बेहूदे देसी शब्द से “बा” जैसा गुजराती शब्द ज़्यादा वज़नदार है। वैसे भी नाम बदल कर इतिहास बदल डालने में मास्टरी है आपको। हो जाए एक और बदलाव। अमृत-काल में। बदलाव की बयार के बीच।। फार्मूला पसंद आए तो मुझे भी दे देना “छद्म-श्री” टाइप का एकाध पुरुस्कार। ताकि मैं भी कर पाऊं जय-जयकार।।

Loading...