Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Feb 2023 · 1 min read

*पीएचडी इस पर करो (कुंडलिया)*

पीएचडी इस पर करो (कुंडलिया)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
बनते कैसे देश में , नेताओं के ट्रस्ट
पीएचडी इस पर करो , नेता कितने भ्रष्ट
नेता कितने भ्रष्ट , कहाँ कितनी बीमारी
कितने लूटे नोट , भूमि मारी सरकारी
कहते रवि कविराय , हाथ-मुख देखो सनते
अरबोंपति दस-बीस , साल में नेता बनते
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रचयिता : रवि प्रकाश, बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 999761 5451

Loading...